Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : ग्राम गोंदागाव के प्राचीन श्री गंगेश्वरी मठ की भूमि से हटाया अतिक्रमण

2 min read
The ancient Sri Gangeshwari Math of Gondagaon village
Text Size:

Timarni News : जिले के ग्राम गोंदागाव स्थित प्राचीन श्री गंगेश्वरी मठ के पास सात हजार एकड़ जमीन थी, जो धीरे-धीरे सिमटकर आज ढाई सौ एकड़ तक सीमित हो गई है। गोदागांव गंगेश्वरी मठ  तीन नदियों नर्मदा, गंजाल और गोमती के संगम स्थल पर स्थित है। मठ के पहले महंत स्वामी अमृतानंद भारती की धूनी आज भी सतत रूप से प्रज्वलित है। वर्तमान महंत श्री विष्णु भारती है, जिनसे इस मठ की अकेले देखरेख नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्होने स्वेच्छा से न्यासियों की नवीन समिति बनायी है, जिसमें विवेक भुस्कुटे टिमरनी को मठ संचालन के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया है।

एसडीएम टिमरनी महेश बड़ोले ने बताया कि श्री गंगेश्वरी मठ ग्राम बिरजाखेडी तहसील टिमरनी जो कि लोक न्यास पंजी में क्रमांक 140/72 पर दर्ज है। इस मठ की कुल 270 एकड़ भूमि है। उन्होने बताया कि गत 2 दिसम्बर को श्री गंगेश्री मठ ग्राम बिरजाखेड़ी की नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष एवं कार्यकारणी द्वारा ट्रस्ट की 270 एकड़ भूमि में से 110 एकड़ भूमि पर किए गये अतिक्रमण को चिन्हांकित करने एवं अतिक्रमण हटाने हेतु कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह को आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर ट्रस्ट के रिकार्ड का परीक्षण किया। एसडीएम टिमरनी बड़ोले ने बताया कि सीमांकन की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ अतिक्रमित लगभग 110 एकड़ का चिन्हांकन किया गया और मौके से अतिक्रमण हटा दिया गया है।

What do you think?