Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

1 min read
District Level Youth Festival
Text Size:

Harda News : जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया जायेगा। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि ने बताया कि युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
युवा उत्सव के तहत जिला स्तर पर विज्ञान मेला एकल, समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता लेखन, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा किया जाएगा।
युवा उत्सव के दौरान पंच प्राण विषय पर कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। विज्ञान मेले में प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान संबंधित मॉडल बनाए जायेंगे। जिला खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि युवा उत्सव में विजेता उप विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं नगद पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम विजेता को नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले संभाग स्तर युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

What do you think?