Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

नर्मदापुरम मे जनसुनवाई में 77 आवेदाकों की समस्याओं पर सुनवाई हुई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदा पुरम

मध्य प्रदेश के संभाग नर्मदा पुरम में आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने जनसुनवाई कक्ष में कुल 77 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान कई आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

ग्राम धनासिरि, पिपरिया निवासी  हल्के वीर ने राजस्व रिकॉर्ड मे नाम दुरुस्त किए जाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर सीईओ  जैन ने अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह संजय कुमार गुप्ता की डी-लिंकिंग संबंधी समस्या का समाधान मौके पर ही ई-गवर्नेंस अधिकारी द्वारा कर दिया गया। एक अन्य मामले में नर्मदापुरम निवासी तुलसा बाई ने अति-वर्षा से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के संबंध में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सहायता हेतु आवेदन दिया, जिस पर श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दांडीवाड़ा, केसला निवासी आशुतोष बाजपेयी ने उनके पिता जो की जनजाति कार्य विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे के निधन के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदनदिया, जिस पर जैन ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

सीईओ  हिमांशु जैन ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत सीमांकन,आवास, शिक्षा, अवैध अतिक्रमण राजस्व जैसी अन्य समस्याओं का समाधान किया।

संयुक्त कलेक्टर सुनील जैन,डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, एसडीएम श्रीमती नीता कोरी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you think?