पावनसिटी -भारत के कश्मीर में दुनिया का इकलौता पोस्ट ऑफिस जो पानी में तैरता है, कश्मीर की डल झील में है यह अजूबा , पूरी दुनिया प्रसिद्ध है इसका इतिहास 200 वर्ष पुराना है क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पोस्ट ऑफिस पानी पर तैर सकता है ? जी हां, भारत के खूबसूरत कश्मीर की डल झील में एक ऐसा ही अनोखा पोस्ट ऑफिस मौजूद है, जो आज पहले से भी ज्यादा बिजी रहता है और यह दुनिया का इकलौता तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस है जो कि 200 साल पुराना है. श्रीनगर की डल झील सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि इस अनोखे पोस्ट ऑफिस के लिए भी जानी जाती है. यह एक हाउसबोट पर बना हुआ है और झील के बीचो-बीच स्थित है. देश विदेश के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां पर आए सैलानी इस पोस्ट ऑफिस से अपने परिजनों को पोस्ट करते हैं और इस अनोखे पोस्ट ऑफिस हाउस बोट के बारे में बताते हैं विदेशी सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जो सैलानी डल झील पर जाते हैं तो वह इस पोस्ट ऑफिस पर जरूर जाते हैं यह दुनिया का एकमात्र ऐसा डाकघर है जो पूरी तरह से पानी पर तैरता है. यह हाउसबोट पर चलता है और डल झील के शांत पानी में अपनी जगह बनाए रखता है. यहां से भेजे गए पत्रों पर लगने वाली मुहर भी बेहद खास होती है. इस पर नाव में चप्पू चलाता हुआ एक डाकिया और डल झील का नजारा बना होता है, जो इसे एक यादगार निशानी बना देता है. पर्यटक यहां आकर न केवल अपने प्रियजनों को पत्र भेजते हैं..!
भारत के कश्मीर में दुनिया का इकलौता पोस्ट ऑफिस जो पानी में तैरता है, कश्मीर की डल झील में है यह अजूबा

Text Size:
What do you think?






