Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
कहांनियां

मासूम औरत कटघरे मे खड़ी है बेहद घटिया और चरित्रहीन किस्म की औरत है।

2 min read
Text Size:

तलाक़ के मुकदमे की पहली पेशी थी। वकील बोला ” जज साहब ये जो मासूम औरत कटघरे मे खड़ी है बेहद घटिया और चरित्रहीन किस्म की औरत है।

” इतना सुनते ही दिपेश खड़ा होकर बोला ” ये क्या बक रहे हो वकील साहब।
माना की हम अलग हो रहे है आपस मे बहुत मतभेद है मगर मेरी पत्नी पर इतने घटिया लान्छन मत लगाओ। हमने पांच साल साथ गुजारें है।

मै जानता हूँ ये एक चरित्रवान नारी है।” उसके इतना कहते ही कोर्ट मे सन्नाटा छा गया।

दिपेश का बड़ा भाई जो उसके करीब ही बैठा था उसने दिपेश का हाथ पकड़ कर बैठाया और धीरे से कहा” कोर्ट की प्रक्रिया है।

तू बीच मे मत बोल।” उधर कटघरे मे खड़ी सिलोचना की आँखों से आंसू निकल पड़े। वह रोने लगी।

दिपेश खड़ा हुआ और दहाड़ता हुआ बोला ” सात फेरे लेते समय सौगंध खाई थी कि मरते दम तक इसके मान, सम्मान की रक्षा करूँगा।

अगर लान्छित करके तलाक़ होता है तो मुझे तलाक़ नही चाहिए जज साहब।”

वह उठ कर जाने लगा तो पीछे से सिलोचना की आवाज आई ” रुको मै भी चलती हूँ।

” फिर उसने दौड़ कर पति का हाथ पकड़ा और दोनों कोर्ट से बाहर चले गए।

पिछले एक साल से रिश्ता तुड़वाने मे लगे दोनों के रिश्तेदार कोर्ट मे बैठे रह गए।

कहानी  :-समय पड़ने पर पत्नी की अस्मिता की रक्षा करने वाला ही असली मर्द होता है।

What do you think?