Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन  माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा

3 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा –मध्य प्रदेश विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदया श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चंद्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में  शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ग्राम-पोखरनी, ग्राम पंचायत पडवा तारापुर, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला चारूवा एवं शासकीय हाई स्कूल जटपुरा, में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश सचिव महोदय  चंद्रशेखर राठौर द्वारा बताया गया कि बाल अधिकार जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल यौन शोषण बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी  सौरभ कुमार दुबे द्वारा उपस्थित महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों को बताया गया कि उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और वंचित बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करना, आधार पंजीकरण और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ना, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण तक पहुंच सुनिश्चित करना और दीर्घकालिक पुनर्वास और समावेशन को सक्षम करना है। इस योजना के तहत निराश्रित, अनाथ और परित्यक्त बच्चों की पहचान की जाएगी तथा उनके आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। इससे उन्हें न केवल एक पहचान मिलेगी, बल्कि वे समाज की मुख्य धारा से भी जुड़ेंगे। आधार कार्ड बनने के बाद इन बच्चों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
साथ ही शिविरों में बताया गया कि ग्रामीण स्तर तक न्याय के प्रति जागरूकता और सूचना पहुंचाने की योजना है। ड्रग्स मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाने की योजना है। सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग, आदिवासी और बंजारा लोगों तक न्याय की पहुंच मज़बूत करने की योजना है। इन सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में बताया गया कि आप, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर/पत्र के माध्यम से/नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर/15100 पर काॅल कर विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकते है। कानूनी मामलों में विविध सलाह एवं परामर्श विधिक परामर्श केन्द्र से उक्त सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।
उक्त शिविर में ग्राम-पोखरनी सरपंच  महिपाल पटेल, सचिव  महेन्द्र सोनी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  प्रदीप रिछारिया एवं पीसीओ खिरकिया  संतोष पाटिल, ग्राम-पडवा सरपंच श्रीमति सागरबाई, सचिव  संतोष छलोत्रे, ग्राम-चारूवा सरपंच  माखन सोलंकी सचिव  मयंक पस्टारिया तथा प्राचार्य श्रीमति ज्योति वर्मा, तथा ग्राम जटपुरामाल सरपंच  अर्जुन सिंह सचिव  रामकृष्ण मालवीय, प्राचार्य  रामविलास खण्डेल ग्रामीणजन महिलाएं, पुरूष बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री संजय गंगराडे और दीपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

What do you think?