Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

भारतीय जनता पार्टी नेता पर चाकू से हमला करके जिला मुख्यालय की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

2 min read

नर्मदापुरम में पुलिस प्रशासन को ऑपरेशन मजनू चलाने की आवश्यकता
नर्मदा पुरम जिले के बीच शहर में होम साइंस कालेज के गेट पर दो युवकों ने भारतीय जनता पार्टी नेता पर चाकू से हमला करके जिला मुख्यालय की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। भाजपा नेता और अभाविप के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया है। भाजपा नेता तिवारी के हाथ में चोट लगी है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया। पुलिस घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद एक  युवक वहां से भाग गए   वहीं पर लोग  ने दूसरे  युवक को लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दोनों युवकों के द्वारा एक छात्रा को धमकाने का मामला है विवाद गल्स कॉलेज गेट के पास परिसर में अंदर खड़े दो युवक और एक छात्रा को समझाइश देकर बाहर जाने का कहने को लेकर हुआ।

घायल नागेंद्र तिवारी ने बताया कि वे अपनी बेटी को कॉलेज में छोड़कर बाहर आ रहे थे। वहां पर दो युवक और एक छात्रा खड़ी थी  उनसे कहा कि यहां ऐसे क्यों खड़े हो। तो उन्होंने कहा कि तुम अपना काम करो। तिवारी ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उन्होंने तुरंत बचाव करते हुए अपना हाथ उठाया और चाकू हाथ की कलाई में लग गया। जिसके बाद तेजी से खून निकलकर जमीन पर गिरने लगा। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ लग गई। परिचितों के पहुंचने के बाद हमला करने वाले एक युवक को पकड़ लिया गया