Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार हँड़िया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा – हरदा जिले के थाना हँड़िया क्षेत्रांतर्गत निवासी फरियादी द्वारा दिनांक 21/07/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना हँड़िया में अपराध क्रमांक 251/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना एवं कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा के निर्देशन में, थाना प्रभारी हँड़िया उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें शामिल थे –
अशोक अहिरवार ,देवकरण उईके विजेन्द्र तोमर ,नितेश कुशावह ,सलोनी टीम द्वारा सतत प्रयास कर आरोपी गणेश पिता भुजराम कोरकू उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम झालवा, थाना सिविल लाइन को चिन्हित किया गया।

आरोपी के कब्जे से अपहृत नाबालिग बालिका  को पामाखेड़ी, थाना नर्मदानगर, जिला खंडवा से दस्तयाब कर विधिवत रूप से परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कथन एवं न्यायिक प्रक्रिया पीड़िता के पुलिस समक्ष बयान लिए गए एवं माननीय न्यायालय में भी कथन कराए गए। प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध निम्न धाराओं के अंतर्गत अपराध प्रमाणित पाया गया

उक्त धाराओं के अंतर्गत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरदा में पेश किया गया।
पुलिस टीम को सराहना

हँड़िया पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ़्तार किया जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह कार्रवाई बाल सुरक्षा एवं महिला सम्मान की दिशा में पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

What do you think?