मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर 1 मई से सुबह शाम संचालित किया जा रहा है। औपचारिक रूप से शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी , नगर मंडल अध्यक्ष  नीतेश बादर के द्वारा किया गया।आरोह 2026 के जिसके तहत हरदा जिले में जिला स्तर पर फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कबड्डी वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, हॉकी, चेस, खिरकिया ब्लॉक में कबड्डी,खो खो, कराते टिमरनी ब्लॉक में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी के खेलो का आयोजन किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी सु श्री उमा पटेल ने बताया कि
शिविर में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक को मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा खेल सामग्री प्रदान कर की गई। सु  पटेल ने बताया कि खेल सामग्री में वॉलीबॉल, एवं नेट,हैंडबॉल एवं नेट, बैडमिंटन रैकेट,टेबल टेनिस बैट बाल, फुटबॉल, खो खो पोल आदि सामग्री प्रदान कर औपचारिक रूप से शिविर का उद्घाटन किया गया।

शिविर में खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ब्लॉक समन्वयक सलमा खान क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, भाजपा महामंत्री पुरूषोतम झिंझोरे,शास महाविद्याल खेल अधिकारी राहुल सराठे , पिटटू संघ अध्यक्ष  गिरिजा शंकर राजपूत, सुनील वर्मा,वॉलीबॉल कोच अनंत यादव, फुटबाल कोच इमरान खान,अजय पुरवइया, खो खो संघ सचिव भूपेंद्रसिंह तोमर, हॉकी कोच संदीप सौदे , गौतम विश्वकर्मा नवनीत शुक्ला, आशु मालाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply