खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है
पदक विजेता खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री सारंग
हरदा – मध्यप्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। साथ ही सकारात्मक विचार आते है। उन्होने कहा कि किसी देश को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिये वहां अच्छे खिलाड़ी भी तैयार किये जाना चाहिए। उन्होने इस अवसर पर कहा कि हरदा में 15 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री सारंग शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत हरदा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेलो एमपी पदक विजेता खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होने पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री सारंग ने इस दौरान फुटबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री कणिका कैथवास, खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री प्रिंसी उइके, हेंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु जाट, कुश्ती (92 कि.ग्रा.) के राष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक विश्नोई, कुश्ती (68 कि.ग्रा.) की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री वंशिका विश्नोई, बास्केटबॉल राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री अंशु कपुर, शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी यश पचौरी, कराते राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री राधिका कहार, मलखम्ब राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत भलावी, खो-खो राष्ट्रीय खिलाड़ी पवित्र पाराशर व चौस फेडर समिति के आलोक जैन व समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने इंडोर स्टेडियम के जिम का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विकास खररकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

