Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
खंडवा

जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सीता बावड़ी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा-कलेक्टर  गुप्ता ने मौका निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा
खंडवा – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत नई जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है तथा पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने रामेश्वर कुंड के पास स्थित सीता बावड़ी क्षेत्र का दौरा कर बावड़ी के आसपास का अतिक्रमण हटाकर वहां सीता बावड़ी की साफ सफाई, जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, गहरीकरण जैसे कार्य कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम खंडवा  ऋषि कुमार सिंघई, सिटी मजिस्ट्रेट  बजरंग बहादुर सिंह, नजूल शाखा प्रभारी  दिनेश सावले और नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा शुरू होने से पूर्व सीता बावड़ी की साफ सफाई कराकर जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाए ।

What do you think?