मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजली जोसफ द्वारा जिले की जनपद पंचायत हरदा/खिरकिया/टिमरनी में मनरेगा ईकेवाईसी तथा जल गंगा अभियान के अपूर्ण कार्यो को पूर्ण नहीं कराने के कारण कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा कार्यालय जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में की गई। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत हरदा के रोलगांव एवं हंडिया, जनपद पंचायत टिमरनी के राजाबरारी एवं बोरी तथा जनपद पंचायत खिरकिया के नीमखेडामाल, सोमगांवकला, धनवाडा, छुरीखाल, खेडीमाल, पाहनपाट, डेडगांवमाल, बारंगी, भबरदीमाल, खुदिया, सावरी, बडनगर, नगावामालख् पटाल्दा ग्राम पंचायतों के सचिव / ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित रहे। अतः संबंधितों का 1 दिवस का वेतन काटने एवं पुनः ऐसी ग्राम पंचायतों को जिला पंचायत में उपस्थित होकर कम प्रगति के कारण प्रस्तुत करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए गए। मनरेगा ईकेबाईसी का कार्य आगामी 3 दिवस से शत-प्रतिशत करने एवं जल गंगा अभियान अंतर्गत समस्त अपूर्ण कार्यो को दिनांक 31 मई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद हरदा/खिरकिया/टिमरनी तथा अति.कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत समस्त तथा सचिव/ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply