Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

सांसद खेल महोत्सव का अगाज नेहरू स्टेडियम में शुरूआत कबड्डी खेल प्रदर्शन के साथ हुई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

हरदा- सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत  कबड्डी खेल प्रदर्शन के साथ ही हुई। सांसद खेल महोत्सव के तहत हरदा विधानसभा में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व कृषि मंत्री  कमल पटेल, उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद हरदा अंशुल गोयल, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष पहलाद पटेल, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष  संदीप पटेल द्वारा उद्घाटन किया गया।
पूर्व मंत्री  पटेल ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभा को हरदा जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं एवं सांसद खेल महोत्सव का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष  संदीप पटेल ने खिलाड़ियों को अनुशासन व नियम से खेल हेतु शपथ दिलाई।
ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि 3 दिसंबर को विधान सभा स्तर की प्रथम खेल प्रतियोगिता शुरूआत खो खो खेल से हुई। खो खो खेल प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग में ग्राम मसनगांव, चारूवा, हंडिया, छीपाबड़, मांदला, सांदीपनी स्कूल खिरकिया, शास उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी स्कूल हरदा, शास कन्या शाला हरदा, जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा, सनफ्लावर स्कूल, संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा के लगभग 560 बच्चो ने भाग लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में सांदीपनी स्कूल खिरकिया विरुद्ध खो खो कल्याण संघ हरदा के मध्य खेला गया, जिसमें सांदीपनी स्कूल विजेता रहा।
बालिका वर्ग फाइनल मैच खो खो कल्याण संघ हरदा विरुद्ध सनफ्लावर स्कूल हरदा के मध्य हुआ।
जिसमें खो खो कल्याण संघ विजेता रहा। इस प्रकार बालक वर्ग में सांदीपनी विद्यालय खिरकिया विजेता तथा खो खो कल्याण संघ हरदा उप विजेता रहा तथा जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में खो खो कल्याण संघ हरदा विजेता , सनफ्लावर स्कूल हरदा उपविजेता तथा शासकीय हाई स्कूल चारूवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

What do you think?