Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के डाक्टर्स की भर्ती अतिशीघ्र

2 min read

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मध्य प्रदेश के  लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभागीय डाक्टर्स की भर्ती अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए।

दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां:-

– शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 14 से 19 एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 12 से 14 हुई।

– पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ। गंभीर रूप से पीड़ित कुल 109 लोग एयर लिफ्ट किए गए।

– 03 नवीन जिला चिकित्सालय- मैहर, मऊगंज एवं पांढुर्णा में स्वीकृत।

– केंद्र सरकार के ESIC चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में (50 सीट) का संचालन प्रारम्भ।

– देह दान करने वाले 38 मृतकों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

– चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेज़िडेंट के 354 पदों का सृजन।

– मेडिकल कॉलेज, भोपाल में 4 नए विभागों की स्थापना।

– 5 जिला चिकित्सालय का उन्नयन। कुल 800 बिस्तरों की वृद्धि तथा 810 नवीन पदों की स्वीकृति।

सिकल सेल उन्मूलन में देश में मध्यप्रदेश प्रथम, जिसमें कुल 1,25,38,125 स्क्रीनिंग हुई और जेनेटिक काउंसलिंग एवं सिकल सेल कार्ड वितरण की संख्या 1,05,60,039 रही।

जिला स्तर पर एकीकृत उपचार केन्द्रों की स्थापना एवं 2 सेंटर ऑफ कॉम्पीटेन्स भोपाल एवं इंदौर में एवं प्री नेटल जांच हेतु एक सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में स्थापित।

आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना-

– CM-CARE योजना का सफल क्रियान्वयन।

– वर्ष 2028 तक समस्त निर्माणाधीन 06 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों को प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित।

– पीपीपी मोड के अंतर्गत 13 चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन।

– MBBS में 2000 नए सीटों की वृद्धि।

– MD/MS में 500 नए सीटों की वृद्धि।

-500 आयुष्मान आरोग्य मंदिर की क्रियाशीलता

– समस्त संभागीय मुख्यालयों में MRI सेवाओं की उपलब्धता।

– अधिकाधिक नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ।

– फील्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन के लिए निजी चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाएं, उन्हें अच्छा मानदेय भी दिया जाए।