Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

आरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच कर की चालानी कार्यवाही

2 min read

पावनसिटी  -क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नर्मदापुरम श्रीमती रिंकु शर्मा द्वारा बुधवार को सोहागपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस स्कूली छात्रों द्वारा वाहन चलाने संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु सेंट पैट्रिक स्कूल, सोहागपुर में विशेष जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में वाहन खड़ा करने की अनुमति न दी जाए। साथ ही मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 199A के अंतर्गत किशोरों द्वारा किए गए मोटर यान संबंधी अपराधों के लिए अभिभावकों को उत्तरदायी मानने के प्रावधान की जानकारी पालकों तक पहुंचाने तथा ऐसे मामलों में अभिभावकों से शपथ पत्र (एफिडेविट) लेने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यवाही के दौरान स्कूल परिसर में खड़ी एक बस सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर वाहन की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त की गई। इसके अतिरिक्त लंबे समय से बिना परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस संचालित दो स्कूली वाहनों के विरुद्ध कुल 22 हज़ार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसी दौरान स्कूल परिसर में खड़ा एक अपंजीकृत दोपहिया वाहन भी पाया गया, जिस पर 2 हज़ार रुपए का चालान किया गया।

आरटीओ श्रीमती रिंकु शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि का गंभीर कारण भी बन सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बिना गियर वाले एवं 50 सीसी तक क्षमता वाले वाहनों के लिए लर्निंग लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।