Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : टेस्टी मटन कबाब

2 min read
Tasty Mutton Kabab Recipe
Text Size:

टेस्टी मटन कबाब रेसिपी

समाग्री:-

500 ग्राम मटन कीमे वाला
50 ग्राम भूने चने
2 टेबल स्पून हल्दी
100 ग्राम हरि मिर्च
3 बड़े प्याज
50 ग्राम हरि धनिया
2 टेबल स्पून नमक
10 ग्राम पोदिना के पत्ते

गरम मसाला

3 दालचीनी
3 बड़ी इलायची
3 चक्रफल
5 हरि इलायची
10 लोंग
10 काली मिर्ची
500 ग्राम तेल तलने के लिए
2 टेबल स्पून मीट मसाला

विधी:-

सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से धो लें। अब उसे बारिक-बारिक तुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में थोड़ा-थोड़ा डालकर बारिक पीस लें।

भूने चने के छीलके निकाल कर मीक्सर में बारिक पीस लें।

हरि मिर्च को भी मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।

प्यास को भी काटकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।

हरा धनिया और पोदिनें के पत्तों को भी महीन बारिक काट लें।

गरम मसाला की विधी:-

दालचीनी, बड़ी इलायची, चक्रफुल, हरी इलायची, लोंग, काली मिर्ची, इन सबको मिक्सर जार में डालकर बारिक पीस लें। अगर ये मसला नहीं बना सकें तो मीट मसाला भी इस्तेमाल कर सकते है।

कबाब बनाने की विधी:-

एक बड़ा वॉउल लें उसमें पीसा हुआ मटन डालें अब उसमें पीसा हुआ चना पाउडर डालें, पीसी हरि मिर्ची, पीसा हुआ प्याज हरि धनिया पोदिना कटा हुआ डालें, दो टेबल स्पून पीसी हल्दी डालें, दो टेबल स्पून नमक डालें, गरम मसाला पाउडर जो बनाए है उसमें से दो टेबल स्पून गरम मसाला डालें अब सभी समाग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब समाग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो उसके छोटे-छोटे गोल कबाब और गोल-गोल टिकिया बना लें। लंबे कबाब भी बना सकतें है। अब गैस ऑन कर नॉनस्टिक कड़ाई में एक टेबल स्पून तेल लगाए। अब कड़ाही गरम हो जाए तो गैस को स्लो कर लें। अब इसमें कबाब और टिकिया जमा दें। दो मिनट के लिए ढंक दें। कबाब भपाने पर पानी छोड़ेगें तो उसकों तेज आँच पर उल्ट-पल्ट करके सेंक ले जब पानी पूरा जल जाए तो उसे अच्छी तरह से सेक कर एक वॉउल में निकाल लें।
अब कबाब को फ्राई करने के लिए एक अलग नॉनस्टिक कड़ाही में तेल डाले तेल गरम हो जाए तो उसमें कबाब डालकर सुनहरी होने तक तले और निकाल लें।

पोदिनें की चटनी, टमाटर केचप इमली की चटनी के साथ गरमा गरम कबाब सर्व करें।
टेस्टी कबाब तैयार है।

What do you think?