Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट उड़द दाल इमरती

2 min read
Delicious Urad Dal Imarti
Text Size:

मिष्ठान व्यंजन में इमरती एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वीट डिश है। इमरती को लोग नाशते में खुब पसंद करते है। ये गर्मागर्म कुरकुरी इमरती खाने में खुब लजीज लगती है। बाजारों में यह हर जगह मिलती है शुद्ध घी में तली इमरती बेहद स्वादिष्ट बनती है। अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते है। तो चलिए आज हम बनाते है उड़द लाल की कुरकुरी लजीज इमरती।

स्वादिष्ट उड़द दाल इमरती

सामग्री :-

  • 200 ग्राम उड़द दाल धुली
  • 50 ग्राम अरारोट
  • 500 ग्राम शक्कर
  • 1/2 टेबल स्पून इलायची पाउडर
  • 2 चुटकी केसरिया रंग
  • घी तलने के लिए
  • गोल छेद वाला मोटा कपड़े का रूमाल

विधी :-

इमरती का बेटर कैसे तैयार करें :-

उड़द दाल धोकर रात भर पानी में भिगोकर रख दिजिए। सुबह भीगी हुई उड़द दाल को धोकर मिक्सर में पीस लिजिए, अगर पीसने में दिक्कत आ रही है, तो हल्का सा पानी डालकर उड़द दाल पीस लिजिए। अब पिसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें। इसमें केसरिया रंग और अरारोट डालकर अच्छी तरह फेंट लें। फेंटने के बाद 30 मिनिट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

चाशनी कैसे बनाएं :-

अब एक पेन में 500 ग्राम पानी और 500 ग्राम शक्कर, इलायची पाउडर डालकर गैस पर पकने के लिए रख दें। जब शक्कर पूरी तरह से घुल जाए तो चाशनी को कुछ देर और पकाएं। अब चाशनी की कुछ बूंद कटौरी डालकर उगंली की सहायता से चेक करें। डेढ़ तार उठ रहे है तो आपकी चाशनी तैयार है।

इमरती कैसे बनाएं :-

इमरती तलने के लिए एक समतल कड़ाही लें। इसमें घी डालकर गैस पर गरम करें। अब एक मोटे रूमाल में उड़द दाल के घोल को भरें। तेज आंच पर मुट्ठी में कपड़ा पकडक़र गोल-गोल कंगूरे दाल इमरती बनाकर कुरकुरी तलें। तेल से निकालकर इन्हे चाशनी में डूबोकर कुछ देर के लिए रख दें। अब चाशनी से निकाल कर गर्मागर्म इमरती प्लेट में सजाकर सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?