Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट शाही पनीर खीर

2 min read
Delicious Shahi Paneer Kheer
Text Size:

त्यौहार के दिनों में अकसर हमारे भोजन में खीर पुरी को शामिल किया जाता हैं, खीर पूरी के बिना भोजन की थाली अधूरी सी लगती हैं। हम हमेशा त्यौहार पर चावल की खीर बनाते हैं क्यों न इस बार खीर कुछ अलग स्टाइलिश बनाई जाए की परिवार वाले और मेहमानों को भी खूब पसंद आए खाने में खीर का स्वाद ही कुछ अलग हो तो चलिए आज हम बनाते शाही पनीर खीर।

शाही पनीर खीर

सामाग्री :-

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 लीटर दूध
  • 1 छोटा पैकेट क्रीम
  • 350 ग्राम शक्कर
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच काजू
  • 1 चम्मच बादाम
  • 1 चम्मच पिस्ता बारिक कटा
  • 6-7 केसर के लच्छे

विधि :-

शाही पनीर खीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को गरम पानी से धो लेंगे फिर ठंडे पानी से एक बार फिर धो लेंगे जिससे पनीर की खटास निकल जाए। फिर पनीर को किसकर एक अलग प्लेट में रख दें।

अब एक पेन में दूध गरम करें। जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके पकाएं जब तक दूध डेढ़ लीटर ना हो जाए। दूध उबलते समय ही उसमें क्रीम डाल दें। शक्कर और कटा हुआ काजू, पिस्ता, बादाम भी मिला लें। 10 मिनट बाद इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाए। अब इसे ठंडा होने देंगे। ठंडा होने पर इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब शाही पनीर खीर को फ्रिज मे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडी ठंडी खीर सर्वं करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?