Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : स्वादिष्ट मावे की गुलाब जामुन

3 min read
Delicious Mawa Gulab Jamun
Text Size:

गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जो सभी लोगों की पसंदीदा मिठाई में सबसे ऊपर रहती है। गुलाब जामुन सभी चाव से खाते है। त्यौहार पर खास तौर पर गुलाब जामुन बनाई जाती है। लेकिन कुछ लोग गुलाब जामुन बनाते समय कुछ गलती कर देते जिसकी वजह से तलते वक्त गुलाब जामुन फैल जाती है या फिर यह बहुत सख्त बन जाते है। तो कभी चाशनी कडक़ हो जाती है तो चालिए आज हम गुलाब जामुन की ऐसी रेसिपी बताते है जिससे गुलाब जामुन एकदम नर्ममुलायम बने और खाने में भी स्वादिष्ट लगें।

स्वादिष्ट मावे की गुलाब जामुन

सामाग्री:-

  • 500 ग्राम मावा
  • 50 ग्राम मैदा
  • 250 ग्राम शक्कर
  • 10-12 किशमिश
  • 6-7 इलायची कुटी हुई
  • दूध
  • घी गुलाब जामुन तलने के लिए
  • चाशनी में डालने के लिए गुलाब जल

चाशनी कैसे तैयार करें :-

चाशनी बनाने के लिए एक पेन में 250 ग्राम पानी में 250 ग्राम शक्कर और कुटी हुई इलायची डालकर गैस पर पकने के लिए रख देगें। चम्मच की सहायता से चलाते रहें। जब शक्कर पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो कुछ देर और चाशनी को पकाएगें। तीन उफान आने के बाद चाशनी को माध्यम आंच पर 10 मिनिट पकाए चाशनी पकी है या नहीं चेक करने के लिए एक बुंद चाशनी कटोरी में डालकर उंगली की सहायता से चेक करें एक तार की चाशनी बना लें। अब चाशनी को गैस पर से उतार लें। अब कुछ बुंदे गुलाब जल की डालें। चाशनी तैयार है।

विधी :-

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मावा को गरम कर लें। अब एक थाली में मावा और मैदे को हाथेली की सहायता से मसलकर खुब मिक्स करेंगे। जब तक मिक्स करेंगे तब तक की मावे के दाने और मैदा एक दम मिक्स हो जाए। मिक्स मावा अगर सुखा या सख्त लगें तो उसमे थोड़ा सा दुध का हाथ लगाकर मिक्स करें, ताकि मावा और मैदा मिक्स होकर नर्ममुलायम हो जाए। अब इसकी गोल-गोल गोलियां बनाते समय इसके बीच में एक किशमिश रखकर गुलाब जामुन बना लें गुलाब जामुन की गोलियां बनाते समय गालियों में दरार या हल्का सा भी फटापन या सल न आए गुलाब जामुन की गोलियां एकदम चीकनी बननी चाहिए गोलियों में सल होगा तो तलने में ये फटकर फैल जाएगी। गोलियों में किशमिश रखने से गुलाब जामुन अंदर तक तलते समय पक जाएगें।

अब गुलाब जामुन तलने के लिए एक कड़ाही में घी गरम करें। अब गुलाब जामुन को माध्यम आंच पर ब्राउन होने तक तले अब इन गुलाब जामुनों का चाशनी में डालकर 30 मिनिट के लिए रख दें।

अब एक बाउल में गुलाब जामुन को सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म. प्र.)

What do you think?