Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : क्रिपसी साबूदाना वड़ा

2 min read
Crepesy Sabudana Vada
Text Size:

साबूदाने के यूं तो हम कई व्यंजन बनाते है। लेकिन बच्चे और बड़े खासकर साबूदाने के बड़े खाना पसंद करते है तो क्यों न घर पर बनाए क्रिपसी  साबूदाने के चटपटे बड़े इसकों बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है बस बनाने से दो घंटे पहले साबूदाना जरूर भीगा दें तो कुछ मीनिट में ये रेसिपी बना सकते है बच्चों के स्कूल लंच बाक्स में भी रख सकते है बच्चें इसे खाना पसंद करते है। और ये फास्ट फूड मेंगी बर्गर पास्ता की जगह बच्चों की सेहत के लिए हेल्दी डाईट है।

सामाग्री:-

  • 1  कप साबूदाना
  • 1/2 कप  मूंगफली
  • 3 चुटकी सेधा नमक
  • 1/4 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1/2  बड़ा चम्मच जीरा
  • 4 हरी मिर्च कटी
  • 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
  • 2  उबले आल
  • 2  चुटकी लाल मिर्च
  • 1/2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2  बड़ा चम्मच घी
  • 8-10 किशमिश

विधि:-

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए। साबूदाने को साफ करके धो कर दो घंटे पहले से भिगों के रखें। साबूदाने में से सारा पानी निचोड़ कर सुखा लें। एक बाउल में उबले आलू को छिलकर अच्छी तरह से मसल ले। एक पेन को धीमी आंच पर गर्म करके उसमें आधा कप मूंगफली को अच्छे से भूनकर अलग रखे। जब मूंगफली के दाने ठंडे हो जाए तो इनको मसलकर छिलके निकाल लें। अब मिक्सर में मूंगफली के दानों को दरदरा पीस लें। फिर पेन में 1 चम्मच तेल डालकर जीरे और किशमिश को भी कुछ देर भूनने के बाद इसमें एक चुटकी लाल मिर्च डालकर चलाएं फिर गैस बंद कर दें। अब एक बाउल में साबूदाना आलू पिसी मूंगफली हरी मिर्च कटी धनिया पत्ती और सेंधा नमक को मिलाएं। उसमें नमक नींबू का रस और चीनी मिलाकर उसका एक मिकचर तैयार कर लें। अब अपने हाथों मे थोड़ा तेल लगाकर उस मिकचर से छोटे छोटे वड़े बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद धीमी आंच पर एक पेन में घी गर्म करें। वड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक 10 मिनट के लिए पैन में धीमी आंच पर पकाएं। दही पुदिना कि चटनी के साथ सर्व करें।

Syed Shabnam Ali

What do you think?