Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट सब्जी

4 min read
Delicious arbi leaves vegetable
Text Size:

अरबी के पत्ते दिखने में जितने सुन्दर दिखते है, खाने में उतने ही स्वादिष्ट होते है। अरबी के पत्तों में कई पोषक तत्व होते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होते है। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, मैग्निशियम, आयरन, आदि पोषक तत्व पाए जाते है। अरबी के पत्तों को खाने से सेहत को कई सुधार मिलते है। इसके खाने से आँखों की रोशनी बड़ती है पाचन तंत्र में सुधार होता है वजन कम करने में भी फायदेमंद है। ह्दय को स्वास्थ रखता है प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसलिए अरबी के पत्तों को या तो पकौड़े बनाकर तलकर खा सकते है और सब्जी बनाकर भी खा सकते है। तो आईए जानते है कि अरबी के पत्तों के पकौड़े की सब्जी कैसे बनाते है।

अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट सब्जी

समाग्री :-

अरबी के पत्ते के पकौड़े के लिए समाग्री :-

  • 6 अरबी के पत्ते
  • आधा पाव बेसन
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1/2 टेबल स्पून अजवाइन
  • 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 1/2 टेबल स्पून पीसा गरम मसाला पाउडर

अरबी के पत्ते की सब्जी की ग्रेवी के लिए आवश्यक समाग्री :-

  • 2 टेबल स्पून पीसा खोपरा
  • 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 6 कली लहसुन
  • 1 गठान अदरक
  • 2 बड़े प्याज कटे हुए
  • 1 टेबल स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 2 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑइल
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • बारिक कटा हरा धनिया

अरबी के पकौड़े बनाने की विधी :-

अरबी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह से धो लिजिए और इन्हे एक डलिया में कुछ देर रख दिजिए जिससे इनका पानी सुख जाएगा।

अब एक थाली में आधा पाव बेसन को छान लिजिए। एक बाउल लिजिए इसमें बेसन, 1टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबल स्पून जीरा, 1/2 टेबल स्पून अजवाइन, और नमक स्वादानुसार डालिए अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाड़ा बेसन फेट लिजिए।

अब अरबी के पत्ते मे पीछे के साइड पर बेसन लगाकर लेफट साइड से मोड़ दिजिए इसी प्रकार राइट साईड से भी मोड़ लिजिए अब इस पर बेसन लगा लिजिए अब ऊपर नीचे से मोडक़र बेसन लगा लिजिए अब पत्ता आयता कार हो गया है अब इसे मोडक़र रोल बना लिजिए इसी तरह सभी अरबी के पत्तों के रोल बना लिजिए।

अब एक पेन में गरम पानी कर लिजिए इस पर एक छन्नी रखकर अरबी के पत्तों के तैयार रोल जमा दिजिए और ऊपर से एक ढक्कन लगा दिजिए जिससे अरबी के पत्तों के रोल अच्छी तरह से स्टीम हो जाए। 30 मिनिट बाद ढक्कन खोल कर देखिए अरबी के पत्तों के रोल स्टीम हो चुके है। अब इन्हे मन चाहे सेप में काट लिजिए। अरबी के पकौड़े तैयार है।

पकौड़े को तेल में फ्राय करके पौदीने की चटनी के साथ भी खा सकते है ये कुरकुरे स्वादिष्ट लगगें।

अरबी के पत्तों के पकौड़े की ग्रेवी कैसे तैयार करें :-

ग्रेबी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में 2 टेबल स्पून पीसा खोपरा, 1 दालचीनी का टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, 4 लौंग, 4 काली मिर्च, 1 छोटी इलायची डालकर बारिक पीस लिजिए। अब इसमें 6 कली लहसुन, 1 अदरक का टुकड़ा डालकर बारिक पीसकर एक छोटे बाउल में निकाल लिजिए अब दो बड़े प्याज कटे हुए मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लिजिए इस पेस्ट को भी उसी छोटे बाउल में निकाल लिजिए अब इसमें 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर, 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला लिजिए।

सब्जी बनाने के लिए एक पेन को गैस पर गर्म कीजिए अब इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म किजिए जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 टेबल स्पून जीरा डालिए जीरा तडक़ जाए अब इसमें हमने जो मसाले का पेस्ट तैयार किया है उसे डालकर 30 मिनिट तक भून लिजिए। जब मसाला तेल छोड़ दे अब इसमें अरबी के तैयार पकौड़े डाल दिजिए। अब इसमें ग्रेबी के हिसाब से पानी डालकर चलाकर मध्यम आँच पर 10 मिनिट पकने दें। इसमें 2 टेबल स्पून नींबू का रस डालकर कुछ देर पकाए। फिर सब्जी में कटा हुआ बारिक धनिया डालकर गैस बंद कर दिजिए। आपकी अरबी के पत्तो की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। रोटी के साथ सर्व करें।

Syed Shabanam Ali

Harda (M.P.)

 

What do you think?