Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
राष्ट्रीय

धरती को नया जीवन देता है बारिश का मौसम…

5 min read
The rainy season gives new life to the earth...
Text Size:

बारिश का मौसम धरती के लिए खुशियों की बहार लेकर आता हैं। बारिश का मौसम आते ही हर दिल खुशियों से झु़म उठता हैं। पशु पंक्षी हो या पेड़-पौधे सब पर बारिश का खुशनुमा असर देखने को मिलता हैं। धरती एक नई नवेली दुल्हन सी प्रतीत होती है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छा जाती है। बारिश के अंगाज का असर धरती पर साफ दिखाई देता हैं। पंक्षीयों की चहचहाट में एक अलग ही खुशी नजर आती हैं। पेड़-पौधे भी खुशियों से झुमते हुए से नजर आते हैं। चारों तरफ हरियाली छा जाती है मानो धरती अपनी सुन्दरता पर इतरा रही हो। धरती की सुन्दरता को देखकर पशु-पक्षी भी झूम उठते हैं पेड़ पौधों भी एक बार फिर से खिल उठते हैं।

बारिश हमारी पृथ्वी के लिए एक वरदान हैं। यह हमारी धरती को नया जीवन देती हैं। अगर हमारे वातावरण में बारिश की कमी आ जाए तो संपूर्ण जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बारिश का आना मतलब गर्मी से राहत मिलना। भारत के सभी क्षेत्र में गर्मी बहुत पढ़ती है इसके पश्चात ही बारिश का मौसम आता है। इसलिए तो बारिश का नाम सुनते ही सब के मन में खुशी की लहर सी दौड़ जाती है।

बारिश की वजह से ही लोगों को गर्मी में राहत मिलती है। बारिश की ही वजह से गर्मी खत्म हो जाती है पूरा वातावरण बहुत ही ठंडा हो जाता है जो सभी लोगों के लिए आनंदमय होता है। ठंडा मौसम सभी लोगों को गर्मी से राहत देता है, इसीलिए हर उम्र का व्यक्ति बारिश आने का बेसब्री से इंतजार करता है। गर्मी की वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं इसीलिए बारिश का लगभग लगभग सभी को इंतजार रहता है

बरसात का मौसम गर्मियों के बाद आता है बरसात की शुरुआत जून के महीने से होती है और सितंबर तक चलती रहती है।
दुनिया में सभी जीव, जंतु, पशु, पक्षी, इंसान, पेड़, पौधे सभी को बरसात की बेसबरी से इंतजार रहता है। सभी के लिए बारिश बहुत ही जरूरी होती है। बारिश की वजह से ही सब को पानी मिलता है। गर्मी की वजह से जो नदियां और तालाब सूख जाती हैं वह बारिश की वजह से ही फिर से नई रंगत पाते हैं।

बारिश से ही पेड़ पौधों में नई जान आ जाती है क्योंकि तेज धूप के चलते पेड़ पौधे मुरझा जाते हैं लेकिन बारिश के आते ही फिर से खिल उठते हैं। बरसात के मौसम में पक्षी चहचाने लगते हैं, क्योंकि नदियां और तालाब भर जाते हैं। जिससे सभी की पानी की पूर्ति होती है। इस मौसम में सभी झूम उठते हैं।

बारिश के समय फसल भी अच्छी हो जाती है। हरी-भरी दिखाई देने लगती है इसी प्रकार धरती पर कहीं भी बारिश होती है, तो बहुत ही सुंदर नजारा दिखने को मिलता हैं। बारिश के हर दिन में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता हैं। जो आँखों को सुकून और दिल को चेन पहुंचाता हैं।
पृथ्वी पर एक अलग छटा छा जाती है। बारिश का मौसम सभी मौसमों में सबसे अच्छा माना जाता है। बारिश के दिन का इंतजार सभी को होता है और इसका हर दिन में मौसम सुहावना होता है।

आसमान पर काले-काल बादलों का छाना बिजली की चमक बादलों की गडगडाहट के साथ बादलों का बारसना जिन्दगी में एक अलग ही सुकून पहुंचाता हैं। और हर दिल खुशियों से झुम उठता हैं। बच्चें हो या बड़े सब का मन बारिश में भिगने का करता हैं। बुजुर्गाे के मन मेंं बचपन की यादे ताजा हो जाती हैं। उनका मन भी फिर से जी उठता हैं।

लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि वर्षा ऋतु का इंतजार सबके जीवन में अलग-अलग महत्व रखता है।
किसान को सबसे ज्यादा बारिश का इंतजार रहता है, क्योंकि किसान की आय का साधन ही फसल होता है, और अगर बारिश ही नहीं होगी तो फसल अच्छी नहीं होगी। किसानों के लिए बारिश डबल खुशी लेकर आती हैं। बारिश हर फसल अच्छी होती हैं। फसल अच्छी होती हैं तो मुनाफा भी अच्छा होता हैं।

बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिलता है, क्योंकि किसान ही सबसे ज्यादा बारिश से उम्मीद लगाकर रखता है। अच्छी फसल के लिए बारिश का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। बारिश होने पर ही फसल फलने फूलने लगती है, क्योंकि जब तक जोड़ों में पानी नहीं जाएगा फसल अच्छी तरह से नहीं बढ़ेगी। फसलों के लिए बारिश बहुत ही लाभदायक साबित होती हैं।

बारिश के बिना अनाज उत्पन्न नहीं हो सकता है, और अनाज हमारे जीवन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बारिश आने के बाद ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। धरती बहुत ही सुंदर दिखने लगती है, ऐसे लगता है, धरती को मानों नया जीवनदान मिल गया हो। खेतों में फसल हरी-भरी हो जाती है। जिससे धरती सुन्दरता और बढ़ जाती है। बारिश एक ऐसा मौसम जो धरती की नया जीवन और नई सुन्दरता देता हैं।

Syed Shabana Ali

Harda (M.P.)

What do you think?