Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

पीएम विश्वकर्मा 24 फरवरी को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  नर्मदापुरम

लक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत लाभार्थी सीधे उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। सहभागिता के लिए पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की नोडल अधिकारी दिव्या थागले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण एवं टूल किट संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एलडीएम, भारतीय डाक, हथकरघा विभाग तथा शासकीय आईटीआई विभाग के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाभार्थियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

What do you think?