Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : चारों विधानसभा क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास कार्यों के आगामी पांच वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार

3 min read
All-round development of all four assembly constituencies
Text Size:

Narmadapuram news : कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास कार्यों के आगामी पांच वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्यालय जिला पंचायत नर्मदापुरम के समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों को शाखा से संबंधित जानकारी एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में संबंधित शाखा के प्रमुख ने आगामी प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया।

कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा कि जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आगामी पांच वर्षों के लिए विकास कार्यों के विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर उन पर कार्य प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख होने वाले विकास कार्यों की प्लानिंग करके रखे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित विकास कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करें।

कलेक्टर सोनिया मीना ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों से कहा कि आपके क्षेत्र के जो भी कार्य हैं उसको पूरा करें और आगामी कार्य की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी कार्य को करने में बजट की कमी हो तो उसको प्राथमिकता से बताएं।

कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों से कहा कि जो भी कार्य करवाए उसको टेक्निकल टीम एवं विशेषज्ञों को बुलाकर कार्य का परीक्षण करके पूर्ण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आपके कार्य क्षेत्र में जो विधानसभा क्षेत्र आ रही है, उस विधानसभा क्षेत्र के विधायक के साथ मीटिंग एवं चर्चा करके मास्टर प्लान बनाएं और विकास कार्य के बारे में बताएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास को स्थापित करने के लिए भूमि का सत्यापन करें।

विधायक सोहागपुर ठाकुर विजयपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य, मास्टर प्लान, विधायक निधि एवं आगामी होने वाले कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी ने बताया कि आगामी 5 वर्षों में उनके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्य और लक्ष्यों को पूरा करना है। उन्होंने बनखेड़ी में मुनेश्वर धाम मंदिर को डेवलप करने के लिए सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओ को ओर बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा तभी आस पास के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी तरह विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य, मास्टर प्लान, विधायक निधि एवं आगामी होने वाले कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

विधायक सिवनी मालवा प्रेम शंकर वर्मा बताया कि हमने आगामी 5 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्य और लक्ष्यों को पूरा करने के लिस्ट तैयार कर ली है। उन्होंने उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का अच्छा संचालन हो। हर पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न नवाचार किया जा रहे हैं जिसका लाभ जनता तक पहुंचे। सभी पत्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।

विधायक सोहागपुर, पिपरिया एवं सिवनी मालवा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास कार्यों के आगामी पांच वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया है। इन्होंने कहा कि जिले की चारों विधानसभा के धार्मिक स्थान पर यात्रियों, परिक्रमा वासियों के रोकने के लिए सामुदायिक भवन बनाया जाए।

What do you think?