Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनातंर्गत 5 मृतक के परीजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

2 min read
Text Size:

Narmadapuram news : मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनानतंर्गत 5 मृत व्‍यक्तियों के निकट के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सिवनीमालवा के ग्राम घाना वीरेन्‍द्र मेहता पिता चंपालाल मेहता की खेत पर कृषि कार्य करते समय रोटरवेटर में पैर कट जाने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की पत्नि श्रीमती क्रान्ति मेहता को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गई है।

      वहीं तहसील माखननगर के ग्राम आंचलखेडा के कमल किशोर तिवारी पिता शिवनाथ तिवारी की खेत पर कृषि कार्य करते समय कुआं की मोटर चालू करते मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की पत्नि श्रीमती क्रान्ति मेहता को 4 लाख रूपये, माखन नगर के ही ग्राम आंचलखेड़ा के गिरधारी लाल मरकाम पिता सुखराम मरकाम की खेत पर कार्य करते धान की फसल में पानी देते समय बिजली करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नि श्रीमती राजन्‍ती बाई मरकाम 4 लाख रुपए, माखननगर के ग्राम नसीराबाद के सुरेन्‍द्र यादव पिता श्री रामलाल यादव की खेत पर कृषि कार्य मूंग की फसल जायद करते समय बिजली करंट लगने से मृत्‍यु हो जाने पर उनके पिता रामलाल यादव को 4 लाख रूपए एवं माखननगर के ग्राम आरी के मुकेश यादव पिता घासीराम यादव की खेत पर कार्य करते समय मोटर वायरिंग में बिजली करंट लगने से मृत्‍यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती शेववती यादव को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

What do you think?