Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : पंजीयन एवं वैधानिक अनुपालन पर दो दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन

2 min read
Two day workshop on Registration and Statutory Compliance
Text Size:

Narmadapuram News : मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला नर्मदापुरम अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पंजीयन एवं वैधानिक अनुपालन पर संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी एवं स्टाफ के लिए दो दिवसीय वेबीनार का आयोजन सामुदादियक प्रशिषण केन्द्र माखननगर, विकासखंड पिपरिया में ब्लॉक कार्यालय एवं विकासखंड नर्मदापुरम में आरसेटी प्रषिक्षण कक्ष में किया गया। जिले के समस्त संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं जिला स्टॉफ तथा ब्लॉक स्टॉफ के द्वारा पंजीयन एवं वैधानिक अनुपालन के महत्वपूर्ण मुद्दो को समझा गया।

वेबीनार में सीएलएफ पंजीयन का महत्व और फायदे बताये गये। इसके साथ-साथ एनुअल रिटर्न कैसे भरना है उसमें क्या-क्या दस्तावेज लगते हैं। वार्षिक आम सभा कब होनी चाहिए उसका एजेंडा कैसे तय करना चाहिए तथा वार्षिक आमसभा में किन-किन मुद्दों पर चर्चा एवं अनुमोदन होना चाहिए। ऑडिट रिर्पोट में ऑडिटर द्वारा दिए गए सुझाव, प्रॉफिट ओर लॉस पर डिस्कशन, वार्षिक बजट तथा ष्टरुस्न का वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन। पैन कार्ड और ञ्ज्रहृ क्यों जरूरी है।

जीएसटी रजिस्ट्रेशन कब करवाना चाहिए। सीजीएसटी, एसजीएसटी तथा आईजीएसटी क्या है। जीएसटी अंतर्गत भुगतान एग्रीगेट टर्नओवर का हिसाब से कैसे किया जाता है। पंजीयन एवं वैधानिक अनुपालन पर जिला स्टॉफ द्वारा वेबीनार के प्रमुख विषयों को सरल शब्दों में संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं लेखापाल को समझाया गया। प्रशिक्षण में नर्मदापुरम जिले के समस्त 28 संकुल स्तरीय संगठन से पदाधिकारी, लेखापाल, जिला तथा ब्लॉक स्टाफ के द्वारा प्रतिभागिता की गई।

What do you think?