Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : वृक्ष प्रकृति का महत्वपूर्ण अंग, इनको सहेजना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – कलेक्टर

1 min read
Trees are an important part of nature, it is our moral responsibility to save them - Collector

Narmadapuram news : सरस्वती शिशु मंदिर मालाखेड़ी रोड, नर्मदापुरम एवं रेड क्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में हर्बल पार्क में कलेक्टर सोनिया मीना की उपस्थिति में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मीना ने स्कूली बच्चों के साथ अर्जुन, बरगद आदि वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। इनको सहेजने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अन्य समाज सेवी संस्थाओं से भी इस अभियान के तहत वृक्षारोपण करने के लिए आगे आने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण करने के बाद उन वृक्षों की देखभाल करना भी ज़रूरी है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी समाज सेवी नागरिकों, एवं बच्चो से कहा की वृक्षारोपण के अतिरिक्त सभी रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी विशेष ध्यान दे और आम लोगो को इसके प्रति जागरूक करें। वृक्षारोपण के बाद सभी बच्चों के साथ कलेक्टर ने सीड बॉल भी विभिन्न स्थानों में रोपित की।

वृक्षारोपण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट असवन राम चिरामन, रेड क्रॉस सोसाइटी के चंद्रगोपाल मलैया, डॉ अतुल सेठा, मुकेश श्रीवास्तव, केशव साहू आदि समाजसेवी नागरिक उपस्थित थे।

 

What do you think?