Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के में 31 जुलाई तक कराएं फसलों का बीमा

2 min read
Get your crops insured under the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana by July 31
Text Size:

Harda news : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2024 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक नियत की गई है। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि किसान खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक संबंधित बैंक, समिति अथवा कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से करा सकते है। उन्होने बताया कि खरीफ फसल सोयाबीन की प्रीमियम राशि 730 रूपये प्रति हेक्टेयर, मक्का की प्रीमियम राशि 660 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा धान असिंचित की प्रीमियम राशि 620 रूपये प्रति हेक्टयर निर्धारित की गई है।

उपसंचालक यादव ने किसानों से अनुरोध है कि, खरीफ वर्ष 2024 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा अंतिम तिथि के पूर्व करा लेवे। उन्होने बताया कि अऋणी अथवा कालातीत किसान कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड तथा बटाईदार किसान आवश्यक दस्तावेज खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड एवं कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर फसल बीमा करवा सकते है।

उन्होने बताया कि फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार करने के लिए जा रहे है, आप उनसे भी जानकारी ले सकते है। बीमा कराने में यदि कोई समस्या आती है तो बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि लोकेश कुमार सैनी मोबाइल नम्बर 8657957679 पर संपर्क कर सकते है। फसल बीमा के लिये अथवा योजना की अधिक जानकारी के लिए, भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नंबर 14447 पर संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?