Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : आसरा शिशु गृह में वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर हुआ आयोजन

1 min read
Tree plantation and legal literacy camp was organized in Aasra Shishu Griha
Text Size:

Narmadapuram news : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर अन्य विभिन्न गतिविधियों का कार्यक्रम किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम ने बताया कि इसी क्रम में गत दिन आसरा शिशु गृह में न्यायविदों ने वृक्षारोपण किया तथा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिशु गृह में वर्तमान में 1 से 5 साल तक के 10 बच्चो को पालन पोषण महिला शिक्षा प्रसार समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमति शशि सिंह, अभिनव जैन, सतीश तिवारी एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम में भी किया गया वृक्षारोपण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम श्रीमती शशि सिंह ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा नर्मदापुरम जिले में लगभग 10000 या उससे अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके तहत 01 जुलाई से निरंतर स्कूलों कॉलेजो, हॉस्टल में आयोजित शिविर के दौरान विशेष अभियान चलाकर पौधे रोपित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

What do you think?