Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु मलेरिया विभाग द्वारा किया जा रहा है लार्वा नाशक गैंबूशिया मछली का संचयन

2 min read
Dengue, malaria and other mosquito borne diseases
Text Size:

Narmadapuram News : नर्मदापुरम जिले में डेंगू, मलेरिया, जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मलेरिया विभाग द्वारा लार्वा विनिष्टिकरण, टेमोफोस स्प्रे, फांगिग तथा रोकथाम हेतु अन्य कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में 25 सितम्‍बर को नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर व पिपरिया विकासखंड के जलाशयों में लार्वा भक्क्षी गैंबूशिया मछली का संचयन किया गया।

      गैंबूशिया एक छोटे आकार की लार्विवोरस फिश है जो कि मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर जमा पानी में मच्छरों की उत्पत्ति को रोकती है। जिले के जमुनिया टोला, शोभापुर, करनपुर, वीजनबाड़ा खापरखेड़ा, पोसेरा, पुन्नोर, पचलावरा ग्रामों के जलाशयों में गैंबूशिया का संचयन किया गया। इसके पूर्व फेफरताल एवं डोलरिया के ग्रामों में गैंबूशिया का संचयन किया गया था।

         डेंगू के मच्छर घरो के आस-पास जमा पानी, कूलर, गमले, सीमेन्ट की टंकी, पानी की होज, छत पर रखी खुली टंकिया, मटके, टायर आदि में जमा पानी में पनपते है। आमजन से अपील की है कि डेंगू से बचाव हेतु घर के आसपास पानी न जमा होने दे। रुके हुये पानी की निकासी करे। यदि निकासी संभव न हो तो मिट्टी का तेल या जला हुआ तेल डाल दे। शाम को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे। घर के खिडकी दरवाजे में मच्छर रोधी जाली लगवाये, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने कूलर, टंकी, होज, नांद, तथा पानी के कंटेनरो की सप्ताह में एक बार सफाई अवश्य करें।

What do you think?