Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : मेला स्थल के सभी पॉइंट्स पर रहेगी चाकचौबंद व्यवस्था

3 min read
There will be tight security at all points of the fair site
Text Size:

Narmadapuram news :  जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में इस वर्ष नागद्वारी मेला 1अगस्‍त से 10 अगस्त तक आयोजित होगा। शुक्रवार को नर्मदापुरम संभागायुक्‍त  कृष्‍ण गोपाल तिवारी एवं  कलेक्टर सोनिया मीना ने पचमढ़ी पहुँचकर पैदल ट्रेक कर मेला स्थल के सभी पाइंटो का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीएफ शुक्‍ला, फील्ड डायरेक्टर एसटीआर एल कृष्णमूर्ति, जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी,  सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

      संभागायुक्‍त तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करे कि मेले में आने वाले श्र्द्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी पॉइंट्स पर अधिकारियों को चाकचौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिऐ।  तिवारी ने कहा कि मेला अवधि में निर्धारित पॉइंट्स पर चिकित्सा की भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाए।  मेडिकल टीम मेला अवधि के दौरान तैनात रहे। तिवारी  ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सक्रिय रहकर मेला अवधि में अपने दायित्वों को निभाए। श्रृद्धालुओ को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करे। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने मेला अवधि के दौरान पचमढ़ी में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित हो की प्लास्टिक का उपयोग न हो। अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

       खान-पान की दुकानो द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का प्रतिदिन नमूना लिया जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मेला अवधि के दौरान शुद्ध पेयजल श्रृद्धालुओ को सुचारू रूप से उपलब्ध हो इसके लिए उन्होने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने होमगार्ड एवं पुलिस अमले को निर्देशित किया कि वे सभी निर्धारित पाइंटो पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और श्रृद्धालुओ को पूर्ण सहयोग प्रदान करे।

      इस दौरान  संभागायुक्‍त तिवारी एवं कलेक्टर सोनिया मीना ने नागद्वारी मेला में बनाए गए पाइंट जलगली से कालाधार, जोड़नाल, हनुमानगिरी, चित्रशाला, चिंतामणी गुफा, स्वर्गद्वार, पश्चिमी द्वार, नागद्वारी एवं काजली आदि पाइंटो का स्थल निरीक्षण किया एवं की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागायुक्‍त एवं कलेक्‍टर ने सभी पॉइंट्स पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करे कि नागद्वारी मेले की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे।

      संभगायुक्‍त तिवारी एवं कलेक्‍टर ने धूपगढ के रास्‍ते का निरीक्षण किया। और गत दिवस लैण्‍ड स्‍कैपिंक के दौरान रास्‍तों पर जमा हुए पत्थरों को हटाने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए ओैर कहा कि नागद्वारी मेला से पूर्व रास्‍ता सुगम हो जाए।

What do you think?