Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : ग्राम डोलरिया में निराश्रित गौवंश के लिए उप कृषि उपज मंडी में की अस्थाई व्यवस्था

2 min read
For the destitute cattle in village Dolriya
Text Size:

Narmadapuram News : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार में सडक़ों, रास्तों एवं राजमार्गों पर विचरने/बैठने वाले आवारा एवं निराश्रित मवेशियों व गोवंश के व्यवस्थित रखरखाव व सेवा सुश्रूषा हेतु नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निरंतर निर्देश प्रदान किये जा रहे हैं। जिनके पालन में निजी एवं शासकीय गौशालाओं में निराश्रित गौवंश के रखरखाव की व्यवस्था किये जाने के अलावा अनुपयोगी शासकीय परिसरों एवं उप कृषि उपज मंडियों को चिन्हित कर उन्हें अस्थाई आश्रय स्थल बनाते हुये आवश्यक सुविधायें व व्यवस्थायें जुटाई गई हैं।

इन आश्रय स्थलों में रखे गये गोवंश के आहार, पेयजल एवं चिकित्सा हेतु नगरीय व ग्रामीण निकायों के अधिकारियों एवं मैदानी अमले सहित पशु चिकित्सा विभाग को भी महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत नर्मदापुरम की ग्राम पंचायत डोलरिया में अनुपयोगी उप-कृषि उपज मंडी को चिन्हित कर उसमें ग्राम पंचायत डोलरिया एवं उसके आस पास विचरण करने वाले 210 गोवंश को आश्रय उपलब्ध कराया गया है।

इस कार्य में जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत, सरपंच शीला राजेश साहू एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ बेहतर समन्वय व सहयोग किया जा रहा है। हेमंत सूत्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अनुसार उक्त आश्रय स्थल पर मवेशियों के आहार हेतु पर्याप्त भूसे, चारे एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखित परिसर लगभग 14 एकड़ के विस्ता्र में फैला होने एवं चारदीवारी से घिरा होने के कारण मवेशियों को मुक्त रूप से विचरण करने में कोई व्यवधान नहीं आता है। साथ ही तेज हवा अथवा बारिश की दशा में उक्त परिसर में बने अनेकों शेड पशुओं को सुरक्षित आसरा प्रदान कर रहे हैं। मवेशियों का स्वास्थ बेहतर रहे, इसके लिये पशु चिकित्साग विभाग की टीम में सम्मलित डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा, ए के गौर, टी एस मीना, मनोज दुबे सहित गौ सेवक प्रकाश रघुवंशी के द्वारा पशुओं का सतत स्वास्थ परीक्षण करने के साथ – साथ समस्त 210 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया है। इस दौरान बीमार पाये गये 14 पशुओं की चिकित्सा भी दल के द्वारा की गई ।

What do you think?