Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : कोई नौकरी के लिए तो किसी ने पुत्री के इलाज के लिए जनसुनवाई में देने पहुंचा आवेदन

3 min read
An application was submitted for the treatment of the daughter in the public hearing
Text Size:

Narmadapuram news : शासन के आदेश पर आम जनों की समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए जनसुनवाई का आयोजन प्रति मंगलवार को किया जाता है। कलेक्टर सोनिया मीना की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन में कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में आम जन अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं । जनसुनवाई में जिले के विभिन्न तहसील एवं ग्राम से कोई नौकरी के लिए तो कोई अपनी पुत्री के इलाज के लिए तो कोई अपने भूखंड से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन देने पहुंचे। वही नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विगत 1 वर्ष से परीक्षा नहीं होने की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची।

जनसुनवाई में डोलरिया के विकलांग व्यक्ति हीरालाल बरखने विशेष तौर पर कलेक्टर सोनिया मीना को धन्यवाद देने पहुंचे, हीरालाल बरखने ने बताया कि गत फरवरी माह में उन्होंने जब जनसुनवाई चालू थी तब अपनी किसान सम्मान निधि एवं विकलांग पेंशन जो विगत पांच माह से रुकी हुई थी, उसको चालू करने संबंधी आवेदन दिया था। आवेदन पर कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें उक्त दोनों पेंशन प्राप्त हो रही है। विशेष तौर पर इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

जनसुनवाई में बनखेड़ी की नंदिता महेश्वरी ने अपने भूखंड पर सुरेश जैन एवं अन्य कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने की शिकायत की, एवं अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। कलेक्टर ने धैर्य पूर्वक उनके आवेदन पर विचार करके तहसीलदार बनखेड़ी को निर्देश दिए कि वह आवेदन का परीक्षण कर नियम अनुसार कार्रवाई करें।

जनसुनवाई में इटारसी कि दीपिका पाटणकर अपनी 6 वर्षीय पुत्री पूर्वा पाटणकर के साथ पहुंची, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब रहती है, उसे बोलने में परेशानी है। बच्ची के इलाज की सख्त आवश्यकता है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

सुनीता बंसीलाल भी जनसुनवाई में पहुंची उन्होंने शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में जन भागीदारी से नौकरी पर रखने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। प्रस्तुत आवेदन में उन्होंने बताया कि वे बीएड एवं पीएचडी है। पारिवारिक स्थिति दयनीय है। अत: उन्हें जन भागीदारी से नौकरी दी जाए।

वही सोहागपुर के कलमेसरा ग्राम के सरपंच मनीराम मेहरा ने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि ग्राम के सचिव राकेश पुरी गोस्वामी काम में बाधा उत्पन्न करते हैं। विकास का कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं और उनके द्वारा मनरेगा में गबन भी किया गया है। उन्होंने सचिव को तत्काल स्थानांतरित करने या हटाने संबंधी मांग की। कलेक्टर ने आवेदन का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नर्मदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं शिक्षा गौर, मुस्कान पाल, दीपिका मलैया, रितु यादव, दीक्षा चौरे, आरती पटेल पहुंची । उन्होंने प्रस्तुत शिकायती आवेदन में बताया कि नर्सिंग कॉलेज में विगत 1 वर्ष से परीक्षा नहीं हो रही है और कॉलेज की मान्यता भी समाप्त हो गई है। कॉलेज संचालकों का कहना है कि इंवॉल्वमेंट नहीं है, इंवॉल्वमेंट आएगा तभी परीक्षा में बैठ सकेंगे। कलेक्टर ने शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विस्थापित ग्राम राय खेड़ी के गर्जन सिंह मवासी ने अपनी एफडी की राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

What do you think?