Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : सर्पदंश से पीडि़त झाड़ फूंक के चक्कर में न फसे हास्पिटल में कराये इलाज

2 min read
Text Size:

Narmadapuram news : वर्षा ऋतु में जहरीले कीड़ों सांप बिच्छ़ु आदि का खतरा बड़ जाता है। ऐसे जहरीले जानवर बारिश की वजह से घरों में सडक़ो पर या मोटरसॉयकल स्कूटी ऑफिस घर के लान आंगन में उद्यान में खेतों में काम करते वक्त ये जहरीले जानवर अपना शिकार बना लेते है। ऐसे में वर्षा ऋतु के समय लोगों को ध्यान रखना चाहिए की कहीं पर भी जाए आंगन में घर में हर तरफ अच्छे से निगाह डालें की कोई जहरीला जानवर तो नहीं है आजकल देखने में आ रहा है कि सांप मोटरसायकल के स्टेरिग में स्कूटी की सीट के नीचे आकर बैठ जाते है अत: गाड़ी चलाने से पहले चेक कर लें की गाड़ी में कोई कीड़ा वगेहरा तो नहीं है।

जरा सी सावधानी से जान बच सकती है। खेत में काम करने जाए तो साथ में एक डंडा जरूर रखे जिससे आगे बडऩे से पहले डंडे से फटकारते हुए आगे बड़े जिससे अगर को सांप बिच्छ़ु हो तो दुर भाग जाए तब आगे बड़े वर्षा ऋतु में खासकर इन कीड़ों का खतरा बड़ जाता है इसलिए सावधानिया बरतें।

वर्षा ऋतु मे जल जनित एवं अन्य संक्रामक रोगों के प्रकरण एवं उसकी महामारी होने की संभावना के साथ जलभराव के कारण जीव जंतु एवं सर्पदंश के मरीजो की संख्या बढ़ जाती है, इस संबध में सभी जन सामान्य एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे जीवजंतु अथवा सर्पदंश से प्रभावित हो जाए तो उसका उपचार अपने स्तर से झाड़ फूक या अन्य किसी विधि से न करें, मरीज का उपचार तत्काल नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में करावें, इसके उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाये उपलब्ध है। उक्ताशय की अपील आमजन से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम ने जारी की है।

What do you think?