Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : विधानसभा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही किये जाने पर 11 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी

2 min read
Show cause notice issued to 11 BLOs
Text Size:

Narmadapuram News : भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बी एल ओ को डोर टू डोर सर्वे मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य समय सीमा में संपन्न करना है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा के 11 बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे में लापरवाही सामने आई है। एसडीएम एवं परिहार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा श्रीमती सरोज सिंह द्वारा सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जिन बीएलओ द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती गई है, उनमें श्रीमती पूर्णिमा चौरे मतदान केंद्र क्रमांक 230 नयागांव, राजेंद्र चौधरी मतदान केंद्र क्रमांक 287 केसला, दौलत राम सुनानिया मतदान केंद्र क्रमांक 211 मिसरोद, श्रीमती उषा बाथव मतदान केंद्र क्रमांक 58 भैरोपुर, पवन जाट मतदान केंद्र क्रमांक 31 गुराडिया जाट, शारदा दुबे मतदान केंद्र क्रमांक 278 सरादेह, श्रीमती कीर्ति पाल मतदान केंद्र क्रमांक 236 ढाबा कला, अखिलेश नायक मतदान केंद्र क्रमांक 287 केसला, चंद्रकांत मालवीय मतदान केंद्र क्रमांक 35 खपरिया, बहादुर रघुवंशी मतदान केंद्र क्रमांक 69 बानापुरा, तथा मुरलीधर कोटवाल मतदान केंद्र क्रमांक 209 रोझडा शामिल है।

सभी बीएलओ को कार्यालय द्वारा दूरभाष पर संपर्क किया गया। जिस पर सभी बीएलओ द्वारा कार्य करने में मना किया जाकर अपना मोबाइल नंबर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी दर्ज नहीं कराया गया। जिसके कारण निर्वाचन आयोग के अभियान दूर-डोर सर्वे एवं मतदाता सूची में दर्शित डी एस ई के निराकरण न होने से निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ है।

उक्त समस्त बीएलओ के कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर निर्धारित समय सीमा में समाधान कारक न पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?