Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में किया पौधारोपण

1 min read
Plantation was done in village panchayats under the campaign "One tree in the name of mother"
Text Size:

Narmadapuram news : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत नर्मदापुरम की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण का कार्य जोरों से किया जा रहा है। पौधारोपण के इस अभियान में आज के एस बानिया-अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नर्मदापुरम, एल एम इक्का- अनुविभागीय अधिकारी एवं तरूण डिगरसे- उपयंत्री जनपद पंचायत नर्मदापुरम के द्वारा ग्राम पंचायत खरखेड़ी में नर्मदा किनारे वृक्षारोपण कर वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड की गई।

जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकार ने बताया कि जनपद पंचायत की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधारोपण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है, जिसमें पौधारोपण के फोटो अंकुर पोर्टल के वायुदूत ऐप के माध्यम से अपलोड किए जा रहे हैं। सूत्रकार ने बताया कि इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत खरखेड़ी में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा- नर्मदापुरम एवं जनपद पंचायत के अमले के द्वारा खरखेड़ी में पौधारोपण किया गया जिसमें अधीक्षण यंत्री अनुविभागीय अधिकारी उपयंत्री सहित सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों की भागीदारी रही।

What do you think?