Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : आरटीओ कार्यालय के प्रांगण में एकत्र होकर स्वच्छता के लिए आरटीओ अधिकारी ने दिलाई शपथ

2 min read
Cleanliness by gathering in the premises of RTO office
Text Size:

Narmadapuram News : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ समस्त विभागीय टीम, रोहित गौर, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमति मीना वर्मा, आरटीओ सलाहकारों तथा स्थानीय जन सहयोग के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमे सभी ने झाड़ू लगाकर, सफाई करके अपना श्रम दान किया, जिसके पश्चात सभी आरटीओ कार्यालय के प्रांगण में एकत्र होकर स्वच्छता के लिए शपथ आरटीओ अधिकारी द्वारा दिलवाई गई, शपथ में कहा गया कि हमें अपने आस पास कभी भी गंदगी नहीं करना चाहिए और दूसरों को भी गंदगी करने से रोककर इससे होने वाले फायदे बताना चाहिए, स्वच्छता से वातावरण साफ एवं शुद्ध रहता है, बीमारियां नहीं फैलती है और सौंदर्य विकास होता है इसलिए जीवन में हमेशा अपने आसपास साफ सफाई रखना और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करते रहना चाहिए। शपथ ग्रहण के बाद आरटीओ अधिकारी द्वारा आरटीओ कार्यालय में एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया।

जनजातीय छात्रावास का आरटीओ अधिकारी ने किया पुन: निरीक्षण

गत सप्ताह किए गए जनजातीय छात्रावास का आरटीओ अधिकारी द्वारा पुन: निरीक्षण किया गया जिसमें प्राप्त समस्याओं का समाधान जांचा गया, छात्रावास में साफ सफाई बेहतर प्राप्त हुई, छात्रावास में भूतल स्थित शौचालय की मरम्मत करवा दी गई थी। छात्रावास में उपलब्ध छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा क्यू आर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन लेक्चर के सहारे भी तैयारी करना बताया गया। छात्राओं की मांग पर जिला परिवहन अधिकारी द्वारा पीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतियोगी पुस्तकों का वितरण किया गया, छात्राओं द्वारा आरटीओ अधिकारी को स्मरण चिन्ह स्वरूप स्वयं के द्वारा बनाई गई कलाकृति भेंट की गई।

What do you think?