Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news: यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलने पर आरटीओ ने यात्री वाहनों पर काटा चलान

1 min read
RTO issues challan on passenger vehicles
Text Size:

Narmadapuram news: कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के अलग – अलग जगहों पर यात्री वाहनों की जांच की गई।

रात 9 बजे से 1 बजे तक शहर में प्रवेश करने वाली बसों की सघन जांच करते हुए यात्रियों से आरटीओ अधिकारी ने चर्चा करते हुए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का पता किया, साथ ही शिकायत प्राप्त हुई बसों से किराया वापस करवाया गया तथा परमिट शर्तो के उल्लघंन की धारा के तहत चालान वसूला गया।

जिन बसों में यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा था, उन बसों का चालान किया गया, कुल 25 बसों की जांच में 11 बसें नियमों का पालन न करते हुए तथा परमिट शर्तो का उल्लघंन करते हुए पाई गई, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए 15 हजार 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।

आरटीओ अधिकारी द्वारा बताया गया की जिले की प्रत्येक तहसीलों में आरटीओ जांच टीम पहुंचकर बस संचालक द्वारा की जा रही अधिक किराए की वसूली के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की।

What do you think?