Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : आरटीओ ने ओवरलोड डंपरो पर 44 हजार 500 सौ रूपये का किया चालान

2 min read
RTO issued challan of 44 thousand 500 rupees on overloaded dumpers
Text Size:

Narmadapuram news : आरटीओ द्वारा जिले में ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ ने ओवरलोड डंपरो पर 44 हजार 500 सौ रूपये का चालान किया। तथा 5 ऑटो एवं 1 यात्री बस जप्त की।

कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त टीमों द्वारा जिसमे एसडीएम श्रीमति नीता कोरी, आरटीओ अधिकारी निशा चौहान, तहसीलदार अनिल सिंह, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, तहसीलदार शक्ति सिंह, खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के नेतृत्व में जांच टीम द्वारा माखन नगर स्थित जावली घाट, हरदा रोड स्थित नानपा घाट तथा नर्मदापुरम स्थित करबला घाट, बांद्राभान घाट पर जांच की गई जिसमे जांच के दौरान 3 डंपर ओवरलोड पर जाने पर 44 हजार 500 सौ रूपए की चालानी कार्यवाही की गई।

संयुक्त कार्यवाही के बाद अन्य यात्री वाहनों को जांच में इटारसी रोड पर 5 यात्री ऑटो बिना दस्तावेज यात्री ले जाते पाए गए, जिन्हें जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया। इसके साथ ही एक यात्री बस क्रमांक MP37P0181 अत्यंत जर्जर हालत में पाए जाने पर आरटीओ अधिकारी द्वारा बस में सवार यात्रियों को बस स्टैंड पर उतार कर बस को आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया तथा सीहोर आरटीओ को पत्र लिखकर फिटनेस निरस्त करने की कार्यवाही करवाई जा रही है।

आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में आरटीओ जांच दल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही जो आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी, जांच दल में आरटीओ अधिकारी के साथ आरक्षक दीपक उपाध्याय, सिपाही राकेश चौरे, उदयभान शर्मा, गोलू पटेल, कीर्ति वर्मा, शुभम, विनोद शामिल रहे।

What do you think?