Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

3 min read
Republic Day was celebrated with great fervour and enthusiasm
Text Size:

Narmadapuram News : जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। नर्मदापुरम जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। जिले में राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। प्रत्येक शासकिय कार्यालायों विशेष तैयारी के साथ हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। स्कूल बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

कलेक्टर सुश्री मीना ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात गुब्बारे हवा में मुक्त विचरण के लिए छोड़े। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। कलेकटर सुश्री मीना ने परेड दल नायकों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोक तंत्र सेनानियों के परिजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में एकरुपता के साथ 800 स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया। सेंट पाल स्कूल के छात्र छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी।

परेड दलों ने किया आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अपने नृत्य से बिखैरी इंद्रधनुषी छटा। आकर्षक झाकियों के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं को प्रदर्शित किया

पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में जिन विभागों ने अपने अपने विभाग की झांकी निकाली उन सब झांकियों में अपनी योजनाओं को प्रदर्शित किया था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
परेड में जिला पुलिस बल एवं सांस्कृति कार्यक्रम में शा. हाय. स्कूल भरगदा को एवं झांकी में कृषि विभाग को प्रथम पुरूस्कार
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मुख्य समारोह में उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस बल पुरूष प्लाटून को प्रथम, एसएसएफ 17वीं वाहिनी प्लाटून नर्मदापुरम को द्वितीय तथा 13 एमपी बटालियन सीनियर डिवीजन प्लाटून नर्मदापुरम को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहन नृत्य प्रस्तुत करने पर शासकीय हाई स्कूल भरगदा जनजातीय कार्य विभाग को प्रथम, शासकीय सीएम राईज उ.मा्.वि. पवारखेडा को द्वितीय तथा शांति निकेतन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एवं सेमेरिटन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। झांकी में कृषि विभाग को प्रथम एवं नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम को द्वितीय तथा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।

What do you think?