Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : नेशनल लोक अदालत अंतर्गत विद्युत प्रकरणों के निराकरण में मिलेगी छूट

1 min read
Text Size:

Narmadapuram News : विद्युत प्रकरणों के निराकरण के लिए छूट का प्रावधान नेशनल लोक अदालत में किया जाएगा। उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में नर्मदापुरम वृत्त के अंतर्गत लंबित (विचाराधीन) 514 नम्बर लिटीगेशन प्रकरण एवं प्रिलीटीगेशन के 11557 नम्बर प्रकरणों सहित कुल 12071 नम्बर प्रकरणों के निराकरण हेतु उपस्थित होने के लिये उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किये गये है। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत न्यायालय में लंबित (विचाराधीन) लिटीगेशन प्रकरणों पर विद्युत आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं प्रीलीटीगेशन प्रकरणों में 30 प्रतिशत छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

उप महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि ने जिले के समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि 14 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय नर्मदापुरम/ इटारसी/सोहागपुर/पिपरिया में प्रात: 10.00 उपस्थित होकर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में छूट का लाभ लेकर अपने प्रकरणों का निराकरण कराऐं।

What do you think?