Narmadapuram news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मॉं के नाम अभियान अंतर्गत आज राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने रसूलिया स्थित सोना मेमोरियल स्कूल में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पं. दिनेश तिवारी, मनीष परदेशी, अमित महाला, पार्षद बंटी परिहार, पार्षद संतोष उपाध्यक्ष, संतोष मीना, संजीव मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल प्राचार्य और स्टॉफ व स्कूली बच्चें उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों ने पौधरोपण करने व उनसे संरक्षण का संकल्प लिया।
Narmadapuram news : एक पेड मां के नाम अभियान के तहत राज्यसभा सांसद ने किया पौधारोपण







