Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : पल्स पोलियो अभियान – प्रथम दिन 1,12,745 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

2 min read
Pulse Polio Campaign - Polio medicine given to children
Text Size:

Narmadapuram news : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1,12,745 बच्चो को पोलियो की दवा गई। पोलियो दल द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रो, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पंचायत भवन, स्कूल भवन में तथा ईंट भट्टा, वेयरहाउस, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टीम द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर बांए हाथ की उंगली पर मार्कर पेन से निशान लगाए एवं टेली शीट पर अंकित किया।

जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार, डीआईओ डॉ आर के वर्मा, सिविल सर्जन डॉ आर प्रजापति, डॉ संजय पुरोहित उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत इटारसी शहरी क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा पोलियो दवा पिलाकर उद्घाटन किया गया एवं आई एम के अध्यक्ष डॉ आर दयाल, विधायक प्रतिनिधि भारत वर्मा, तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, समाजसेवी संजय मिहानी, डॉ विवेकचरण दुबे, रविंद्र गुप्ता, डॉ रवि टिकरिया द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरके चौधरी ने बताया की चिकित्सालय में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिसे देखकर बच्चे अति उत्साहित रहे। शहरी क्षेत्र इटारसी में 17782 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे 23,24 एवं 25 जून को अभियान के रूप में पूर्ण किया जाएगा।

लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा सीएचसी बनखेड़ी के ग्राम चांदोंन में बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया सीएचसी सुखतवा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सुखदेव इरपाचे एवं सीबीएमओ डॉ मीणा एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।

शेष छूटे बच्चो को दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर भ्रमण कर टीमे शेष छूटे बच्चो को घर पर दवा पिलाने का कार्य करेगी, मोबाईल टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र, ईट भट्टे, निर्माण स्थल, घुमन्तु आबादी, स्लम एरिया को कवर करेगी तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर ट्राजिस्ट टीम तीनो दिन कार्य करेगी। जिले में सभी टीम को प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न हो चुके है तथा मदर मीटिंग में, नारे लेखन, रैलियों का आयोजन, एवं माईकिंग द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

What do you think?