Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में द्वितीय चरण के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

1 min read
Text Size:

Narmadapuram news : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदा पुरम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु संस्था में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में द्वितीय चरण हेतु प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से दिनांक 28 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो रही है इच्छुक छात्र-छात्राएं एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 28 जुलाई 2024 से 07 अगस्‍त 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इच्छित संस्थानों में च्वाइस फीलिंग दिनांक 30 जुलाई 2024 से 11 अगस्‍त 2024 तक करा सकते हैं। इसके पश्चात कॉमन मेरिट सूची दिनांक 12 अगस्‍त 2024 को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी आवंटित संस्था में दिनांक 17 अगस्‍त 2024 से 22 अगस्‍त 2024 तक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश ले सकते हैं। संस्था प्राचार्य डॉ. पी. सी. नरवरे ने बताया कि यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष श्री आर.आर. चंद्राकर (79999823337) एवं कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष देवेश तिवारी (7999832684) से संपर्क कर अथवा महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What do you think?