Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा से संबंधित अधिकारो एवं कानूनो पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

2 min read
Safety of women and girls
Text Size:

Narmadapuram News :  महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 10 दिवसीय शक्ति अभिनंदन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ने बताया कि इसी कम में महिलाओं से सम्बंधित एक्ट/अधिनियम व नवीन कानूनो (बीएनएस, बीएनएसएस) के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के सभा में किया गया।
कार्याशाला में आशु पटेल बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विभाग में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा साइबर काईम के सम्बंध में जानकारी दी गयी। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय सुश्री स्वाति कौशल द्वारा महिलाओं से सम्बंधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता शांडिल्य द्वारा महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कानूनों एवं योजना तथा हेल्प लाईन नम्बर के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय प्रियदर्शन शर्मा द्वारा वर्तमान में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध तथा भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तार से बताया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शशि सिंह द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं महिलाएं किस तरह विधिक सहायता प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है के बारे में बताया गया।

What do you think?