Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram news : सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कामती में खोले जाएगें प्राकृतिक शोरूम – मंत्री जायसवाल

2 min read
To promote silk tourism
Text Size:

Narmadapuram news : मध्य प्रदेश शासन के कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने नर्मदापुरम प्रवास के दौरान पर्यटन स्थल मढई का भ्रमण किया। मंत्री जायसवाल ने मढई में रेशम केंद्र सारंगपुर का निरीक्षण किया और सिल्क टूरिज्म क्षेत्र में विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। और विकास की संभावना को तलाशा।

मंत्री जायसवाल ने कहां की सिल्क टूरिज्म को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा और सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक अच्छा प्रयास होगा। सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने नया सिल्क टूरिज्म केंद्र का अवलोकन किया। केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री जायसवाल ने रेशम केन्द्र सारंगपुर, मड़ई में शहतूत के पौधों का रोपण किया।

उन्होंने नया सिल्क टूरिज्म केंद्र का भी अवलोकन किया। मंत्री जायसवाल ने कहा कि जल्द ही सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। सिल्क को प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कार्य चल रहे हैं वह भी बहुत ही बेहतर तरीके से चल रहे हैं, इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सिल्क टूरिज्म केंद्र की सराहना की।

मंत्री जायसवाल ने बताया कि कामती में जल्द ही प्राकृतिक शोरूम खोला जाएगा। मंत्री जायसवाल ने जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वह प्राकृतिक शोरूम खोलने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंत्री जायसवाल ने बताया कि रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। रेशम सिल्क वस्त्रो का विपणन कर सभी जगह सिल्क को बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पहले से स्थापित रेशम शोरूम में और भी वैरायटी के समान वस्त्र रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रेशम कार्य में लगी श्रमिक महिलाओं ने मंत्री जायसवाल का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर ब्रजेश रावत, तहसीलदार अलका एक्का एवं जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

What do you think?