Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : सांसद एवं विधायकगणों ने मंदिरों में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई एवं गौशाला पहुंच कर की गौसेवा

4 min read
MPs and MLAs celebrated Janmashtami in temples
Text Size:

Narmadapuram News : शासन के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में प्रात: से ही जन्‍माष्‍टमी का पर्व धूमधाम एवं उत्‍साहपूर्वक मनाया गया। विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से मंदिरों में आयोजित जन्‍माष्‍टमी के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई एवं विभिन्न गौशालाओ में पहुंच कर गौसेवा करते हुए गायों को गौ ग्रास खिलाया एवं उनके चारे भूसे की व्‍यवस्‍था की। इस दौरान आयोजित चल समारोह में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जन्‍माष्‍टमी के कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें स्‍कूली बच्‍चों ने भगवान श्री कृष्‍ण की लीलाओ एवं जीवन को रेखांकित करते हुए उसका मंचन किया। कई स्‍कूलों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

      होशंगाबाद सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने बनखेड़ी के समनापुर गौशाला में पहुंच कर आरती कर गौसेवा की। इस अवसर पर बालकदासजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्‍होने गायों को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्‍होनें पौधरोपण किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नर्मदापुरम की ग्राम पंचायत बाईखेड़ी के नंदनी गौशाला में गौवंश की पूजन अर्चन कर गौवंशो को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया।

  नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने इटारसी के ग्राम मेहरागांव स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर एवं माखननगर में यादव समाज द्वारा आयोजित श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के कार्यक्रम में पहुंच कर भगवान श्री कृष्‍ण के दर्शन किये एवं मंदिर में आयोजित जन्‍माष्‍टमी के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभगिता निभाई। इस अवसर पर अन्‍य जनप्रतिनिधीगण भी मौजूद थे। तत्‍पश्‍चात विधायक डॉ शर्मा ने श्री कृष्‍ण जन्‍माष्टमी गौरक्षा दिवस के पावन अवसर पर इटारसी के न्‍यास कॉलोनी स्थित श्री कृष्‍ण गौशाला में गौसेवा की। उन्‍होने गौ माताओं की आरती कर पूजन किया एवं गौमाताओं को गौग्रास खिलाया।

      जन्‍माष्‍टमी के पावन पर्व पर माखननगर में विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह उत्‍साहपूर्वक शामिल हुए। पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भी ग्राम घाना ग्राम पंचायत सिंगानामा की गौशाला में पहुंचकर गौवंश की पूजन अर्चन कर सभी गौवंशों को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को गौसेवा करने की समझाइश दी। विभिन्‍न गौसेवको ने नीमनपुर गौशाला में गौवंश का पूजन कर उन्‍हे केला एवं चारा अर्पित किया। चापण ग्रहण की गौशाला में भी गायों को गौग्रास खिलाया गया।

जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया जन्‍माष्‍टमी का पर्व

      नर्मदापुरम जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जन्‍माष्‍टमी की धूम रही। स्‍कूली बच्‍चों ने उत्‍साहपूर्वक स्‍कूल में आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्री कृष्‍ण की लीलाओं एवं जीवन को रेखांकित करते हुए नाटक का मंचन किया इस अवसर पर कई स्‍कूलो में मटकी फोड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्‍चों ने भाग लिया। पीएमश्री स्‍कूल हंथवास, ईपीईएस स्‍कूल तारारोडा, टीआरएम स्‍कूल इटारसी, शासकीय कन्‍या उच्‍च्‍तर माध्‍यमिक विद्यालय नर्मदापुरम, सीएम राइज स्‍कूल सिवनी मालवा एवं पवारखेडा, सरस्‍वती शिशु मंदिर नगर परिषद बनखेडी, जीनियस प्‍लानेट स्‍कूल इटारसी, स्प्रिंगडेल्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम, सेमेरिटन्‍स स्‍कूल नर्मदापुरम, शासकीय नवीन हाई स्कूल सिवनी मालवा, प्राथमिक शाला खटकड़ सिवनीमालवा, शासकीय हाई स्कूल भरलाय सिवनीमालवा, शासकीय स्‍कूल ग्‍वालटोली, शासकीय उत्‍कृष्‍ट हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल नर्मदापुरम के छात्रावास कैंपस एवं शासकीय जुमेराती कन्‍या हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल नर्मदापुरम सहित जिले के सभी स्‍कूलों में जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया गया।

जिले के सभी राधा कृष्‍ण मंदिरों में की गई विशेष श्रृंगार एवं साज सज्जा

      श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी राधा कृष्‍ण मंदिरों में विशेष साज सज्‍जा की गई। सभी मंदिरों को फूलों से एवं रांगोली से सजाया गया। भगवान श्री कृष्‍ण का विशेष अभिषेक किया गया। इटारसी के ठाकुर श्री द्वारकाधीश मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। वैसे ही माखननगर के राधा कृष्‍ण मंदिर, सेठानी घाट के राधा कृष्‍ण मंदिर ग्‍वालटोली के राधा कृष्‍ण मंदिर, आदमढ़ के राधा कृष्‍ण मंदिर में महिलाओ का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही पूजा पाठ एवं भजनों का क्रम चलता रहा। भक्‍तगण उत्‍साह से अविभूत होकर नृत्‍य करते दिखाई दिये।

What do you think?