Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान पर जिला पंचायत में बैठक हुई संपन्न

1 min read
Cleanliness of nature, cleanliness of culture campaign
Text Size:

Narmadapuram News : जिला पंचायत नर्मदापुरम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान पर बैठक संपन्न हुई। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत स्वच्छता की भागीदारी कार्यक्रम जिसमें जनभागीदारी, जागरूकता और एडवोकेसी की जायेगी, सम्पूर्ण स्वच्छता जिसमें स्वच्छता के लिये साफ सफाई हेतु जगह का चिन्हांकन कर सफाई कराई जाएगी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सफाई मित्रों का स्वभाव परीक्षण किया जाएगा एवं सफाई मित्रों को शासन की योजनाओं से पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जायेगा। बैठक में जन शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, खेलकूद विभाग, अभियान परिषद के सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, एवं शहर के व्यावसायी सम्मिलित हुये।

What do you think?