Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : एस0एन0जी0 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण का कार्यकम हुआ संपन्न

2 min read
Legal in S.N.G. Government Higher Secondary School
Text Size:

Narmadapuram News :  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में एवं श्रीमती शशि सिंह, सचिव/जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा 19 जुलाई 2024 को एस0एन0जी0 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नर्मदापुरम में विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम ने बताया कि शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को जिला न्यायाधीश जफर इकबाल प्रथम जिला न्यायाधीश द्वारा विश्व अंर्तराष्ट्रीय न्याय दिवस के संबंध में बताया गया कि हर साल 17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।

यह दिन अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्याय को बढ़ावा देने और उन गंभीर अपराधों के लिए दण्डहीनता के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने के लिए समर्पित है जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करते हैं। यह दिन अत्याचारों से निपटने और दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में न्याय जवाबदेही और कानून के शासन के महत्व की याद दिलाता है।

न्यायाधीश द्वारा साथ ही पॉक्सो अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट, गुडटच-बेडटच, एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की महत्वता के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

उक्त शिविर के आयोजन पश्चात् स्कूल परिसर में न्यायाधीश जफर इकबाल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अनंत तिवारी, प्राचार्य संदीप शुक्ला एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा पौधरोपण किया गया।

What do you think?