Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Narmadapuram News : अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

2 min read
Text Size:

Narmadapuram News : अतिरिक्त जिला दण्‍डाधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि वर्ष 2024 के दीपावली त्यौहार के अवसर पर व्यवसाय को सुलभ बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा http://services.mp.gov.in के माध्यम से, गृह विभाग की सेवाओं एवं त्योहारों के दौरान आतिशबाजी एवं पटाखे के कब्जे और विक्रय के अस्थाई अनुज्ञप्ति से संबंधित सेवा को पूर्णतः ऑनलाइन प्रदाय किये जाने के संबंध में निर्देश है।

      तत्संबंध में विस्फोटक नियम 2018 तथा विस्फोटक (संशोधित) नियम 2019 में उपबंधित नियमों एवं शर्तों के अंतर्गत उक्त नियम के प्रारूप-एल० ई०-5 में अस्थाई आतिशबाजी एवं पटाखे की अनुज्ञप्ति के लिए इच्छुक आवेदन कर्ताओं द्वारा ई-सर्विस पोर्टल http://services.mp.gov.in के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन आवेदन किये जाने एवं लाइसेंस स्वीकृत किये जाने हेतु नवीन व्यवस्था प्रारंभ की गई है।

      आवेदकगण उक्त पोर्टल पर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता को ऑनलाइन के साथ आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, अस्थाई आतिशबाजी का पूर्व लाइसेंस यदि हो, मोबाइल नंबर, आवेदित स्थल, चिन्हित अस्थाई बाजार का पता आदि की जानकारी सहित आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

       आवेदक द्वारा लाइसेंस हेतु निर्धारित शुल्क 600 रूपये का भुगतान करना होगा, इसके लिए आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन में चाही गई जानकारी के साथ संबंधित दस्तावेजों की स्केन्ड प्रति भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी तथा अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञप्ति के लिए निर्धारित शुल्क, कोष एवं लेखा कार्यालय के लेखा शीर्ष (0070-अन्य प्रशासनिक सेवायें 103 विस्फोटक अधिनियम) में ऑनलाइन ही भुगतान किया जाएगा।

      विस्फोटक अनुज्ञप्ति के लिए पात्र व्यक्ति की आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए, आवेदक को न्यायालय द्वारा आपराधिक मामलों में दोषसिद्ध नहीं होना चाहिए एवं आवेदक को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अध्याय 8 के अंतर्गत परिशांति कायम रखने और सदाचार के लिए बंध पत्र निष्पादित करने के लिए आदेश न दिया गया हो।

      बताया गया कि नियमानुसार भरे गये आवेदनों को जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षण एवं अनुशंसा उपरांत ऑनलाईन कार्यवाही सुनिश्चित कर, डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त अस्थाई आतिशवाजी अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी। अस्थाई आतिशवाजी अनुज्ञप्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अक्‍टूबर 2024 नियत की गई है। नियत दिनांक के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

What do you think?